बच्चे में वायरल बुखार कितने दिन तक रहता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 16:41

इतने दिनों तक रहता है वायरल फीवर (Viral Fever)?

मौसम के बदलते ही अधिकतर लोग वायरल फीवर या मौसमी बुखार के शिकार हो जाते हैं और फिर कई दिनों तक इसकी चपेट में रहते हैं। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग जहाँ वायरल फीवर से ठीक होने में 4-5 दिन का वक़्त लेते हैं वहीँ कुछ लोग 10-12 दिन तक इसकी चपेट में रहते हैं।

आखिर ये वायरल का बुखार कितने दिन में ठीक हो जाना चाहिये इस बारे में हमने बैंगलोर स्थित अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डॉ प्रशांत एस से बात की
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
बुखार की तीव्रता मरीज के उम्र पर निर्भर करती है और अगर वायरल फीवर किसी फ्लू वायरस की वजह से हुआ है तो इसे ठीक होने में कम से कम 5 दिनों का समय लगता है। अगर दवा लेने के बावजूद भी तीन दिनों के अन्दर बुखार कम नहीं हो रहा है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर के पास जायें।

किसी बैक्टीरिया के कारण होने वाले वायरल फीवर में भी बुखार तीन दिनों के बाद हल्का पड़ जाता है। वैसे देखा जाए तो वायरल बुखार की शुरुवात में ही उसकी सही वजह की जांच कर पाना बहुत मुश्किल होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info